मध्य प्रदेश में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। सिवनी-जबलपुर हाईवे पर सफर के दौरान सड़क पर अचानक गाय आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार नियंत्रण खो बैठी और एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में कार में आग लग गई। सबसे खौफनाक बात यह रही कि वाहन अंदर से लॉक हो गया था, जिससे विधायक समेत सभी लोग कार में फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए विधायक, चालक और गनमैन को समय रहते बाहर निकाला।
👉 यह भी पढ़ें:
- Donald Trump vs Congress: ईरान युद्ध पर ट्रंप को बड़ा झटका, हाउस ने सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव किया पास
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- IPL 2026 Final के बाद बड़ा खतरा! Gujarat Titans Team Bus में लगी आग, खिलाड़ियों की जान पर बन आई?
हादसे में चालक अनु और गनमैन राजू धुर्वे घायल हुए हैं, जबकि विधायक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


