पाकिस्तान से ड्रोन में आई हेरोइन, बीएसएफ ने पकड़ी
पंजाब में बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन से आई आधा किलो हेरोइन पकड़ी है। साथ में पाकिस्तान ड्रोन भी बरामद किया है। यह खेप रात के समय ड्रोन के जरिए सरहद पर बनी बीएसएफ की चौकी जोगिंदर सिंह के पास फेंकी गई थी।बीएसएफ के जवानों में तरनतारन के गांव कलस से 13.160 किलो हेरोइन बरामद की थी।पुलिस ने बताया कि हेरोइन को पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये भेजा गया है। नशा तस्करों के हाथ लगने से पहले ही बीएसएफ ने इस नशे की खेप को बरामद कर लिया।
सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं कि आखिर कौन से तस्कर गिरोह ने इस नशे की खेप को पाकिस्तान से मंगवाया था। इसके अलावा गांव नौशहरा के पास खेतों से एक असेम्बल्ड पाक ड्रोन को भी बीएसएफ ने कब्जे में लिया है। यह जुगाडू किस्म का ड्रोन है जिसे पाक तस्करों ने भारतीय इलाके में भेजा था। खराबी आने की वजह से यह खेतों में गिर गया और सूचना के बाद बीएसएफ ने उसे बरामद कर लिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- मार्को रुबियो का बड़ा बयान — “भारत की चिंता पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन, ईरान मध्यस्थता नहीं”
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत पहुंचा गैस से भरा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित पहुंची ‘सिमी’


