जापान में निवेशकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया भारत आने का न्यौता, कहा-भारत में दुनिया के लिए प्रोडक्ट बनाइए

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान इकोनॉमिक फोरम में संबोधित करते हुए वहां के निवेशकों को भारत आने का न्यौता दिया। पीएम मोदी फोरम में बोलते हुए कहा कि आप भारत आइए, हम भारत में प्रोडक्ट बनाएं और उसको दुनिया के लिए बनाएं।

पीएम मोदी ने जापान की यात्रा के पहले दिन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारतजापान आर्थिक मंच में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पिछले 11 सालों में भारत में कई बदलाव हुए। भारत में निवेश के लिए ये समय सबसे अच्छा है। भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। हम न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल रहे हैं। भारत और जापान हर क्षेत्र में एक बेहतर साझेदार हैं। आज का नया भारत एक तरीके से टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है।

Japan: PM Modi India-Japan Economic Forum change in India is our approach of reform, perform and transform

भारत में राजनीतिक स्थिरता

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

Japan: PM Modi India-Japan Economic Forum change in India is our approach of reform, perform and transform

भारत में पूंजी कई गुना बढ़ जाती है

पीएम मोदी ने कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।