मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ाया गया, 13 अगस्त 2025 से होगा प्रभावी

Date:

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन 6 महीने के लिए बढ़ाया गया, 13 अगस्त 2025 से होगा प्रभावी

मणिपुर में जारी राष्ट्रपति शासन को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है। यह विस्तार 13 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगा। इस संबंध में राज्यसभा की ओर से एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

Manipur: मणिपुर में 6 महीने के लिए और बढ़ा राष्ट्रपति शासन, आखिर क्यों CM  बीरेन सिंह को देना पड़ा था इस्तीफा? जानिए - president rule extended in  manipur by another 6 months

नोटिस में कहा गया है, “यह सदन राष्ट्रपति की ओर से संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत मणिपुर के संबंध में 13 फरवरी, 2025 को जारी की गई उद्घोषणा को 13 अगस्त, 2025 से छह महीने की अवधि के लिए जारी रखने की मंज़ूरी देता है।”

गौरतलब है कि मणिपुर में 13 फरवरी, 2025 को एन. बीरेन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिए जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

मई 2023 से राज्य में जातीय संघर्ष जारी है और अब तक स्थाई शांति स्थापित नहीं हो सकी है। इसी अस्थिरता के चलते राष्ट्रपति शासन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।