सितंबर में पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, संयुक्त राष्ट्र महासभा में देंगे संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने सितंबर में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं, जहां वे न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगे। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी वक्ताओं की मसौदा सूची के आधार पर सामने आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
यूएनजीए 80वां सत्र
- सत्र की शुरुआत: 9 सितंबर 2025
- उच्च-स्तरीय आम बहस: 23 से 29 सितंबर 2025
- परंपरा के अनुसार ब्राजील पहला वक्ता होगा, उसके बाद अमेरिका का संबोधन होगा।
विश्व नेताओं का कार्यक्रम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को महासभा मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। यह उनके दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र को पहला संबोधन होगा।
प्रारंभिक सूची के अनुसार, भारत के शासनाध्यक्ष 26 सितंबर की सुबह सत्र को संबोधित करेंगे। उसी दिन इजराइल , चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश के शासनाध्यक्ष भी आम बहस में भाषण देंगे।


