कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने मालदा में 3250 करोड़ रुपए से ज्यादा की कई रेल और सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा का टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर के कई समृद्ध देश जो हैं, वह भी अपने देश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे है। आज बंगाल में भी कई घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की जरुरत है। क्या टीएमसी इन घुसपैठियों को निकालेगी? टीएमसी तो इनको वोटर बना रही है। भाजपा की सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे। पीएम ने कहा कि इन घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल में कई जगह आबादी का संतुलन भी बिगड़ गया है। भाजपा की सरकार बनने पर एक एक घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर भेजेंगे।
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव
भाजपा के आने पर बंगाल का भला
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल के लोगों का तभी भला होगा, जब यहां रुकावट डालने वाली टीएमसी सरकार नहीं, उन्नयन वाली भाजपा सरकार होगी। मालदा वो जगह है जहां प्राचीन की गूंज है राजनीति और संस्कृति है। मालदा अपने आम, लोकसंगीत और भौतिक चेतना की वजह से जाना जाता है, जितने लोग यहां पहुंच पाएं है इससे ज्यादा बाहर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत को नफरत की राजनीति करने वालों ने जकड़ कर रखा था, भाजपा ने उन्हें नफरत करने वालों के चंगुल से मुक्त किया है।
अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी
पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा, असम और कुछ दिन पहले बिहार में भी बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। मां गंगा के आशीर्वाद से अब बंगाल में भी विकास की गंगा बहेगी। देश में भाजपा ने सुशासन और विकास का मॉडल स्थापित किया है। कल महाराष्ट्र में भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक बीएमसी में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है। कुछ दिन पहले त्रिवंतानपुरम में भी बीजेपी के मेयर बने हैं। ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश का जेन-जी भाजपा पर भरोसा करती है।


