केरल में अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा-आज कई लोगों की नींद हो गई होगी हराम

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था चला गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथसाथ मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां सीएम विजयन भी बैठे हैं, ये तो इंडिया गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर बैठे हैं। आज का ये इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा। जहां मैसेज जाना था चला गया है। पीएम ने कहा कि आज भगवान आदि शंकराचार्य जी की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलगअलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। मैं उन्हें नमन करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां गौतम अदाणी भी मौजूद हैं। अडाणी ने जितना अच्छा पोर्ट यहां बनाया है उतना अच्छा पोर्ट तो गुजरात में भी नहीं बनाया था।

पीएम मोदी ने कहा कि विझिंजम पोर्ट को करीब 8800 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी ट्रांसशिपमेंट हब क्षमता आने वाले टाइम में तीन गुना होगी। इसे बड़े कार्गो जहाजों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि अब तक भारत की 75% ट्रांसशिपमेंट गतिविधियाँ विदेशी बंदरगाहों पर होती थीं, जिसके परिणामस्वरूप देश को काफी राजस्व नुकसान होता था। अब यह स्थिति बदलने वाली है। पहले विदेशों में खर्च होने वाला धन अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिंजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें

केंद्र सरकार ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। जब विपक्ष ने हो-हल्ला मचाया और सोशल मीडिया पर लोग सरकार की आलोचना करने लगे तो सरकार ने अब सफाई दी है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेज उछाल के बावजूद भारत में परिवारों को रसोई गैस दुनिया के अन्य देशों की तुलना में सस्ती कीमत पर मिल रही है।