चीन से सीमा विवाद सुलझाने पर बोले पीएम मोदी
देश में जल्द लोकसभा चुनाव होने वाले हैं और इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर बात की है.अमेरिकी मैगजीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा- हमें चीन के साथ तत्काल बात करके सीमा विवाद जल्द सुलझा लेना चाहिए.पीएम मोदी ने चीन के साथ रिश्तों पर कहा, जो देश अपनी सप्लाई चेन में विस्तार देखना चाहते हैं उनके लिए भारत स्वाभाविक पसंद है.
इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि चीन और भारत को जल्द से जल्द लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी का मसला सुलझा लेना चाहिए.पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ संबंध महत्वपूर्ण हैं और इसलिए दोनों को लंबे वक्त से चल रही इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए.इसके अलावा इंटरव्यू में मोदी ने जम्मू कश्मीर, महिलाओं, चुनाव और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर बात की.
👉 यह भी पढ़ें:
- World Environment Day: PM मोदी का बड़ा संदेश, ग्रीन इंडिया को लेकर कही अहम बात
- Subhash Kashyap Death News: PM Modi समेत देश के शीर्ष नेताओं ने जताया शोक
- पीएम मोदी ने दी बकरीद की मुबारकबाद, कहा- “देश में भाईचारा और खुशियां हों मजबूत”
- स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान, विश्व मंच पर बढ़ा भारत का गौरव



