संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को लगा झटका, उल्टा ही पड़ा भारत पर दबाव बनाने का दांव
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की हाल ही में बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठक में पाकिस्तान को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान का उद्देश्य था कि वह अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाकर भारत पर दबाव बनाए, लेकिन सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने उल्टा उसे ही कठघरे में खड़ा कर दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान

UNSC बैठक में पाक की रणनीति उल्टी पड़ी
पाकिस्तान ने सोचा था कि वह पहलगाम आतंकी हमले के बहाने भारत को घेर सकेगा, लेकिन UNSC में उसके दावे खारिज कर दिए गए। सदस्यों ने पाकिस्तान से कड़े सवाल पूछे और इस बात की जवाबदेही तय करने को कहा कि क्या इस हमले में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका है।
धार्मिक आधार पर हमला: UNSC की कड़ी निंदा
बैठक में इस बात की भी निंदा की गई कि हमले में पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें निशाना बनाया गया। यह मुद्दा खासकर कुछ सदस्यों ने गंभीरता से उठाया और इसे घोर आपत्तिजनक करार दिया।
मिसाइल परीक्षण पर भी पाकिस्तान को लताड़
पाकिस्तान द्वारा हाल ही में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर भी सुरक्षा परिषद के कई सदस्य भड़क उठे। इसे उकसावे वाली कार्रवाई बताया गया और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए खतरा माना गया।
द्विपक्षीय समाधान की सलाह
पाकिस्तान की मंशा थी कि इस मामले को सुरक्षा परिषद के मंच पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर भारत पर सैन्य कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जाए, लेकिन उसकी यह कोशिश नाकाम रही। उल्टे, परिषद ने पाकिस्तान को ही सलाह दी कि वह भारत के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय तरीके से निकाले।


