सीजफ़ायर की टाइमलाइन पर पी. चिदंबरम का सवाल, बोले – घटनाक्रम और घोषणाएं ‘दिलचस्प’ हैं

Date:

सीजफ़ायर की टाइमलाइन पर पी. चिदंबरम का सवाल, बोले – घटनाक्रम और घोषणाएं ‘दिलचस्प’ हैं

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफ़ायर की टाइमलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने घटनाओं के क्रम और अलग-अलग घोषणाओं के समय पर टिप्पणी करते हुए इसे ‘दिलचस्प’ बताया है।

भाजपा सरकार में वित्तीय संस्थाओं के 'कुप्रबंधन' के कारण यस बैंक की स्थिति  चरमराई: चिदंबरम

चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ने दोपहर 3:35 बजे भारत के डीजीएमओ को फोन कर सीज़फायर का प्रस्ताव रखा, जिस पर भारत ने सहमति जताई।”

इसके बाद, उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शाम 5:25 बजे एक ट्वीट कर सीज़फ़ायर की घोषणा की। कुछ मिनट बाद अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी ट्वीट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान एक न्यूट्रल जगह पर बातचीत के लिए मिलेंगे।

चिदंबरम ने ध्यान दिलाया कि शाम 6:00 बजे भारत के विदेश सचिव ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया, जिसमें हमले रोकने पर सहमति बनने की पुष्टि तो की गई, लेकिन ट्रंप या रूबियो की घोषणा, किसी संभावित बैठक या न्यूट्रल स्थान का कोई ज़िक्र नहीं किया गया।

उन्होंने लिखा, “घटनाओं और घोषणाओं की टाइमलाइन दिलचस्प है। विदेश सचिव ने न तो राष्ट्रपति ट्रंप, न ही विदेश मंत्री रूबियो के बयानों का हवाला दिया और न ही किसी प्रस्तावित बैठक का ज़िक्र किया। यह भी एक दिलचस्प पहलू है।”

चिदंबरम के इस बयान को लेकर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में लंबे समय से चल रहे जल संकट में अब सीएम डॉ.मोहन यादव की एंट्री हो गई है। रविवार को सीएम यादव ने संभागायुक्त कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर इंदौर के जल संकट की स्थिति की समीक्षा की। सीएम यादव ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए।