अब पाकिस्तानी राजदूत ने अलापा परमाणु हमले का राग; भारत को दी  धमकी,

Date:

अब पाकिस्तानी राजदूत ने अलापा परमाणु हमले का राग; भारत को दी धमकी,

पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तनाव की लपटों में अब दोनों देशों के नेता और नौकरशाह भी घिरते नजर आ रहे हैं। बयानबाजी का स्तर गिरता जा रहा है और बौखलाहट साफ झलक रही है।

Ambassador Muhammad Khalid Jamali - Picture by Jaroslav Jiřička - Diplomat  magazine

इसी क्रम में रूस में तैनात आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने रूसी मीडिया ‘आरटी’ को दिए साक्षात्कार में भारत को खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि अगर नई दिल्ली ने पाकिस्तान पर हमला किया, तो इस्लामाबाद पारंपरिक और परमाणु हथियारों सहित अपनी पूरी सैन्य ताकत का इस्तेमाल करेगा।

राजदूत जमाली ने दावा किया कि कुछ लीक हुए दस्तावेजों और भारत के मीडिया में आए बयानों से यह संकेत मिलते हैं कि भारत पाकिस्तान के कुछ हिस्सों पर हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, “हमें यह विश्वास है कि हमला होकर रहेगा। भारत की ओर से आने वाले गैरजिम्मेदाराना बयानों और कुछ अन्य दस्तावेजों ने हमें ऐसा सोचने पर मजबूर किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम ताकत की इस होड़ में शामिल नहीं होना चाहते, लेकिन अगर हमला हुआ तो पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं, जिन्हें जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है, पारंपरिक और परमाणु ताकत के साथ पूरी शक्ति से जवाब देंगी।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।