मेघालय के एक कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई मजदूर अभी भी फंसे

Date:

शिलांग। मेघालय से एक कोयला खदान में हुए धमाके में करीब 16 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस खदान का संचालन अवैध रूप से हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरंग के अनुसार यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। इस कारण कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

घटना में घायल एक व्यक्ति को एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे राज्य की राजधानी शिलांग रेफर कर दिया गया। शक है कि यह विस्फोट उस जगह पर कोयला खनन की गतिविधियों के दौरान हुआ, जिसे एक गैरकानूनी काम माना जा रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के यशवंत क्लब के कश्मकश भरे चुनाव में गौरानी–सचदेवा पैनल की जीत, पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी दी जोरदार टक्कर

शहर के प्रतिष्ठित शामिल यशवंत क्लब के चुनाव के लिए रविवार 28 जून को मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। मुख्य मुकाबला पम्मी छाबड़ा और जीतू जैन के पैनल की बीच था। इस चुनाव में यशवंत क्लब के सदस्यों ने गौरानी-सचदेवा पैनल पर अपना विश्वास जताया। हालंकि पम्मी छाबड़ा के पैनल ने भी जोरदार टक्कर दी।