बैतूल के कोयला खदान में बड़ा हादसा, छत गिरने से तीन कर्मचारियों की मौत, बचाव कार्य जारी

Date:

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के कोयला खदान में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक छत गिरने से वहां काम कर रहे कर्मचारी दब गए। इस घटना में तीन कर्मचारियों की मौत की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

बताया जाता है कि छतरपुर-1 खदान के मुहाने से करीब 3.5 किलोमीटर अंदर कंट्यूनर माइनर सेक्शन में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान कोयला खदान की 10 मीटर की छत गिर गई थी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। रेस्क्यू टीम ने तीन शव खदान से बाहर निकाले हैं। जो कर्मचारी दब गए थे, उनमें माइनिंग सरदार, ओवरमैन और सेक्शन इंचार्ज शामिल हैं। यह सेक्शन जॉय माइनिंग सर्विस का है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई मशीन लगी है। मशीन कोयला काट रही थी, तभी गिरी छत बताया जा रहा है कि छतरपुर वन खदान में कंट्यूनर माइनर मशीन चल रही थी। कोयला काटते समय अचानक खदान की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी और वर्कर खदान में निरीक्षण के लिए उतरे थे। उस समय वहां 25 से 26 लोग मौजूद थे, लेकिन वे अलग-अलग सेक्शन में थे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।