ममता ने दिया झटका,पंजाब में आप ने भी दिखाए तेवर ,कांग्रेसी नेताओं को आस होगा सब ठीक
इंडी गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है | ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा का चुनाव लड़ने का एलान किया है वही पंजाब में आप ने भी गठबंधन को धता बताते हुए अकेले चुनाव लड़ने का मन बना लिया है | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है की पार्टी पंजाब में सभी १३ सीट पर अकेले चुनाव लड़ेगी | ममता के बयान के बाद भी कांग्रेस नेताओ को आस है कि सब ठीक हो जाएगा | इस मामले में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन की शक्ति है हमारे गठबंधन को कोई खतरा नहीं है. वही राजस्थान के कांग्रेस नेता सचिन पायलट का भी मानना है की आगे सब कुछ अच्छा होगा
![]()
👉 यह भी पढ़ें:
- क्या ममता बनर्जी से दूर हो रहे उनकी पार्टी के ही नेता ? बड़ी बैठक में 41 में से सिर्फ 5 सांसद पहुंचे, TMC में अंदरूनी बगावत के संकेत?
- टीएमसी नेताओं पर हमले के खिलाफ ममता को नहीं मिली प्रदर्शन की इजाजत, अब केंद्र सरकार को दी कड़ी चेतावनी
- भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी, एक्स पोस्ट में भाजपा को कोसा
- हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं– जाना है तो जाएं, तृणमूल फिर खड़ी होगी


