गोवा में लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई: बदनाम नाइटक्लब पर बुलडोज़र, इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी

Date:

गोवा में लूथरा ब्रदर्स पर बड़ी कार्रवाई: बदनाम नाइटक्लब पर बुलडोज़र, इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी

कई जिंदगियां लील लेने वाले गोवा के कुख्यात लूथरा बंधुओं के खिलाफ सरकार ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। प्रशासन की भारी मौजूदगी में वागाटर इलाके स्थित उनके चर्चित क्लब पर बुलडोजर चला और नाइटक्लब देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये क्लब चेन का दूसरा प्रतिष्ठान था जिसे अब पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

Goa Nightclub Fire: गोवा में लूथरा ब्रदर्स के 'रोमियो लेन' रेस्तरां पर चला  बुलडोजर, हुआ ये बड़ा खुलासा, Video | Goa Nightclub Fire: Bulldozer hits Goa  Night Club 'Romeo Lane' restaurant, big

इससे पहले अरपोरा गांव में स्थित लूथरा ब्रदर्स का ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ आग की भेंट चढ़ चुका है। अब गोवा वाला क्लब भी मिट्टी में मिल गया है।

लूथरा ब्रदर्स फरार, इंटरपोल की एंट्री

6 दिसंबर की रात गोवा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग के बाद क्लब मालिक गौरव और सौरभ लूथरा देश छोड़कर फरार हो गए। अब गोवा पुलिस इन दोनों को वापस लाने की तैयारी में जुट चुकी है और इंटरपोल से मदद मांगी गई है।
बड़ी अपडेट ये है कि दोनों के खिलाफ इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी कर दिया गया है। यह नोटिस किसी अपराधी की पहचान, लोकेशन या गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए जारी किया जाता है।

पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई

गोवा पुलिस ने इन दोनों के पासपोर्ट रद्द करने का आवेदन भी भेज दिया है ताकि इनकी विदेश में गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

साथी अजय गुप्ता गिरफ्तार

नाइटक्लब अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपियों के पार्टनर और सह-आरोपी अजय गुप्ता को नई दिल्ली से हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ पहले ही लुकआउट सर्कुलर जारी था।

कुल मिलाकर, लूथरा ब्रदर्स पर शिकंजा कस चुका है, और अब उनका बच पाना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ganga Rejuvenation Mission: गंगा किनारे के शहरों के लिए बड़ी पहल, 13 शहरों की Urban River Management Plan पूरी, अब 97 शहरों तक विस्तार...

गंगा को स्वच्छ, अविरल और पर्यावरणीय रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने गंगा बेसिन के 13 प्रमुख शहरों के लिए Urban River Management Plan (URMP) सफलतापूर्वक तैयार कर ली है।