पुणे। कभी महाराष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवाकर चर्चा में आने वाले मयूर मुंडे ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में अब वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। उन्होंने भाजपा विधायक सिद्धार्थ शिरोले पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की पुणे इकाई में घमासान मचा हुआ है। कोथरुड और खड़कवासला के मौजूदा विधायकों पर आरोप लग रहे हैं। अब भाजपा कार्यकर्ता और श्री नमो फाउंडेशन के मयूर मुंडे ने शिवाजीनगर के विधायक सिद्धार्थ शिरोले पर वफादार कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगा है। मुंडे ने पार्टी छोड़ दिया है। यह वही मुंडे हैं जिन्होंने 2021 में औंध में पीएम मोदी का मंदिर बनवाया था। उन्होंने कहा कि मैं कई वर्षों से पार्टी के लिए वफादारी से काम कर रहा हूं। विभिन्न पदों पर ईमानदारी से काम किया है, लेकिन अब भाजपा अपने वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही है। अब पार्टी में दूसरे दलों से आने वालों को महत्व दिया जा रहा है। उन्हें ही विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जा रहा है, जिससे वफादार कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। मुंडे ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र;अंतिम प्रहार में नक्सलियों की कमर टूटी: गढ़चिरौली में 8 गिरफ्तार, 5 ने डाले हथियार
- महाराष्ट्र के ठाणे में सीमेंट मिक्सर और इको कार की जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौत, कई घायल
- धरती कांपी: जम्मू-कश्मीर से महाराष्ट्र तक महसूस हुए भूकंप के झटके, कई इलाकों में दहशत
- महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, नासिक के फर्जी बाबा के साथ नजदीकियां हुई थीं उजागर


