मुंबई। शरद पवार की एनसीपी का चेहरा अब बदल गया है। जयंत पाटील ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद शरद पवार ने शशिकांत शिंदे को नया अध्यक्ष बनाया है, जो 15 जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे.
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले जयंत पाटील ने पार्टी प्रमुख शरद पवार से मांग की थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त किया जाए। उन्होंने 10 जून को पार्टी की वर्षगांठ पर ही इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। जयंत पाटील ने कहा कि पवार साहब ने मुझे बहुत मौके दिए। उन्होंने मुझे सात साल का कार्यकाल दिया। पार्टी को नए चेहरों को मौका देना ही होगा। मैं आप सबके सामने निवेदन करूंगा कि आखिरकार पार्टी पवार साहब की ही है। उन्हें इस पर सही फैसला लेना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- एनसीपी के दोनों गुटों का विलय देखना चाहते थे अजित ;देशमुख
- पुणे–पिंपरी चुनाव में एकजुट हुई एनसीपी, अजित पवार और सुप्रिया सुले एक मंच पर, भाजपा पर साधा निशाना
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
नए प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, शरद पवार के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। शशिकांत शिंदे सतारा के कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे इस क्षेत्र से दो बार के विधायक रहे हैं। शिंदे को मराठी कार्यकर्ताओं का नेता भी माना जाता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सतारा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गए थे।


