पुणे–पिंपरी चुनाव में एकजुट हुई एनसीपी, अजित पवार और सुप्रिया सुले एक मंच पर, भाजपा पर साधा निशाना
एनसीपी और एनसीपी (शरद पवार) ने शनिवार को पुणे नगर निगम चुनाव के लिए एक साथ चुनाव लड़ने के फैसले के बाद अपना संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सांसद सुप्रिया सुले ने एक ही मंच साझा कर एकजुटता का संदेश दिया। शरद पवार गुट और अजित पवार गुट की एनसीपी पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम चुनाव मिलकर लड़ रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला: सुप्रिया सुले की गाड़ी को मारी टक्कर
- पहले पेड़ों से टकराया था अजित पवार का विमान, हादसे पर एएआईबी की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- बारामती विमान हादसा: अजित पवार की मौत मामले में केंद्रीय जांच की मांग तेज
- अजित पवार की आखिरी आवाज: प्लेन क्रैश से पहले की फोन कॉल में दिया एकता और समावेश का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजित पवार ने स्थानीय भाजपा नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य और केंद्र सरकार से पर्याप्त फंड मिलने के बावजूद भाजपा ने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के विकास को रोक दिया। गौरतलब है कि 2017 से 2022 तक दोनों नगर निगमों में भाजपा की सत्ता रही थी।
इस बार एनसीपी गठबंधन अपने विकास एजेंडे के साथ जनता के सामने एक मजबूत चुनावी विकल्प पेश कर रहा है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 15 जनवरी को 29 नगर निगमों के चुनाव होने हैं, जिनमें पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ भी शामिल हैं। अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग ने इन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है और 70 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है।


