नई दिल्ली। शनिवार को देश के 47 शहरों में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी ने 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पारदर्शी और ईमानदार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है। देश के लाखों युवाओं को ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी मिली है और वे आज राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मंत्र है–बिना पर्ची, बिना खर्ची।
युवाओं के संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अलग–अलग विभागों में नियुक्त हो रहे ये युवा आने वाले समय में देश के विकास की रफ्तार को तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ देश की रक्षा करेंगे, कुछ ‘सबका साथ, सबका विकास‘ के सच्चे सिपाही बनेंगे। कुछ वित्तीय समावेशन मिशन को मजबूत करेंगे, तो कुछ उद्योगों के विकास में योगदान देंगे। पीएम ने कहा कि भले ही नियुक्ति पाने वाले युवाओं के विभाग अलग–अलग हैं, लेकिन उनका उद्देश्य एक ही है राष्ट्र सेवा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मोदीजी, अब तो दिल्ली तक पहुंच गए ‘कॉकरोच’, हिम्मत दिखाइए, धर्मेन्द्र प्रधान को हटाइए
- पीएम मोदी से मिले अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो, व्हाइट हाउस आने का दिया निमंत्रण
- डेली कॉलेज बोर्ड में हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश काकडे और अतिरिक्त महाधिवक्ता राहुल सेठी की एंट्री, सरकार ने जारी किया आदेश
- झालमुड़ी से भी ज्यादा तीखी निकली पीएम मोदी की मेलोडी, विपक्ष को लगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर भी सिर्फ इसी की चर्चा


