महाराष्ट्र में बोले गृह मंत्री अमित शाह-अगर आज बाला साहेब होते तो पीएम मोदी को गले लगा लेते

Date:

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को महाराष्ट्र में थे। उन्होंने नांदेड़ में पूर्व सीएम वसंतराव नाइक की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज अगर बाला साहेब होते तो पीएम नरेंद्र मोदी को गले लगा लेते।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्दोष नागरिकों पर अगर कोई हमला करता है तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था कि पकिस्तानी आतंकियों को ढूंढढूंढ कर मारेंगे। पाकिस्तानी आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया गया। हमारी बेटियों के माथे का सिंदूर सस्ता नहीं है, जो भी नुकसान पहुंचाएगा उसे खून से जवाब देना होगा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे, लेकिन जाने ये उद्धव ठाकरे की पार्टी को क्या हो गया है, अगर आज बाला साहेब होते तो ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी को गले लगा लेते। गृह मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ये भूल गया है कि अब यहां 11 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। अमित शाह ने कहा कि उन्होंने उरी पर हमला किया तो हमने सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब दिया> उन्होंने पुलवामा पर हमला किया, हमने एयर स्ट्राइक से जवाब दिया. फिर उन्होंने पहलगाम में हमला किया तो हमने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया और उनके आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related