सांगली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र में थे। सांगली में उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शरद पवार और कांग्रेस वाले अनुच्छेद-370 का समर्थन करते हैं। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि आपकी चार पुश्तें भी आएंगी तो भी आर्टिकल-370 वापस नहीं आएगा।
महाराष्ट्र में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी दलों द्वारा एक–दूसरे पर वार करने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने सांगली की सभा में राहुल गांधी, कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर जमकर हमला किया। शाह ने कहा कि मैं एमवीए वालों से पूछने आया हूं कि औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर होना चाहिए या नहीं? शाह ने राम मंदिर का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस 75 साल से राम मंदिर को लटका रही थी। वोट बैंक के डर से राहुल गांधी अयोध्या नहीं गए। भाजपा वाले उस वोट बैंक से नहीं डरते। शाह ने कहा कि यहां तुष्टिकरण की राजनीति चल रही है, इसे रोकने का एकमात्र रास्ता महायुति की सरकार है। शाह ने जम्मू–कश्मीर विधानसभा में हो रहे हंगामे का जिक्र करते हुए कहा कि शरद पवार और कांग्रेस वाले अनुच्छेद-370 का समर्थन करते हैं। मैं इन लोगों को ये साफ कर देना चाहता हूं कि आपकी चार पुश्तें भी आएंगी तो भी यह वापस नहीं आएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम योगी ने साधा अखिलेश यादव पर जमकर निशाना, कहा- जो 12 बजे सोकर उठते हैं, उन्हें जनता का दर्द नहीं दिखता
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
- यूपी में 2027 फतह करने में जुटी भाजपा, नई टीम का ऐलान, राजनाथ सिंह के बेटे सहित कई को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- MP Politics: CM Mohan Yadav पर करोड़ों की जमीन डील का आरोप! कांग्रेस के दावों पर BJP का पलटवार, आखिर सच क्या है?
- भाजपा संगठन का यह कैसा रवैया : पार्षद जीतू यादव पर तुरंत हो गया था एक्शन, वीरेंद्र शेड़गे पर इतनी क्यों है मेहरबानी?
- Maharashtra Political Crisis: 6 सांसदों की बगावत पर Aaditya Thackeray का फूटा गुस्सा, बोले- ‘वफादारी बेच दी’



