महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग का जवाब-डेटा में कोई गड़बड़ी नहीं, बैठक के लिए सोमवार को बुलाया

Date:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के डेटा को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी। अब चुनाव आयोग ने सोमवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को बैठक के लिए बुलाया है। आयोग ने कांग्रेस को स्पष्ट कहा है कि मतदान के डेटा में कोई गड़बड़ी नहीं है।

आयोग ने अपने जवाब में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि हर चरण में उम्मीदवारों/उनके एजेंटों की भागीदारी रही है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की सभी जायज चिंताओं की समीक्षा करने के सात ही लिखित जवाब देने का आश्वासन ही दिया है। कांग्रेस ने वोटिंग के डेटा पर सवाल उठाए थे। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान के डेटा में कोई गड़बड़ी नहीं है। ये डेटा सभी उम्मीदवारों के पास मतदान केंद्र के हिसाब से उपलब्ध हैं। इनकी जांच भी की जा सकती है। शाम 5 बजे के मतदान के डेटा और अंतिम मतदान के डेटा में अंतर प्रक्रियात्मक प्राथमिकताओं के कारण होता है। मतदान समाप्त होने से पहले पीठासीन अधिकारियों को कई प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। इसके बाद ही वे आंकड़े अपडेट करते हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में डेटा पर सवाल उठाते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से एक प्रतिनिधिमंडल के लिए मुलाकात का समय भी मांगा था।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में मोरक्को और फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, जबकि फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से मात दी। अब टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक, मोरक्को बनाम फ्रांस क्वार्टर फ़ाइनल में देखने को मिलेगा।