राहुल गांधी की जान को खतरा संबंधी कोर्ट में दिए गए बयान पर विवाद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वकील मिलिंद पवार ने बुधवार को पुणे कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा था कि “राहुल गांधी की जान को ख़तरा है”। यह मामला विनायक दामोदर सावरकर के एक रिश्तेदार द्वारा दायर मानहानि केस से जुड़ा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद पर राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान में भिड़ंत, दोनों ने एक-दूसरे पर किया जुबानी हमला
- मोदी एक साल में जाएंगे’: राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, बीजेपी का पलटवार
- राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा हमला: “11 करोड़ की आय में 60 करोड़ का खर्च कैसे?”
- सीबीआई निदेशक चयन पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, बोले — “विपक्ष कोई रबर स्टैम्प नहीं”

हालांकि, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर दावा किया कि वकील ने यह बयान राहुल गांधी की सहमति के बिना कोर्ट में लिखित रूप से दायर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी इस बयान से पूरी तरह असहमत हैं।
सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी बताया कि उनके वकील अगले दिन कोर्ट से यह लिखित बयान वापस ले लेंगे। साथ ही, उन्होंने वकील मिलिंद पवार द्वारा जारी प्रेस रिलीज भी साझा की, जिसमें स्वीकार किया गया है कि यह बयान राहुल गांधी से चर्चा किए बिना दायर किया गया था।


