सलमान ख़ान पर फिर हमले की साज़िश, चार गिरफ़्तार
नवी मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान ख़ान पर हमला करने की साज़िश रचने के आरोप में चार लोगों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है.मुंबई पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने फ़रवरी में पनवेल में रेकी भी की थी.नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी है कि पनवेल जाते समय सलमान ख़ान पर हमला करने की साज़िश रची गई थी और इस संबंध में पिछले सप्ताह चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.पिछले महीने ही मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान ख़ान के आवास पर गोलीबारी हुई थी. पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया था जिनमें से एक ने जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.
👉 यह भी पढ़ें:
- सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान अब मातृभूमि के नाम से होगी रिलीज, मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर दी जानकारी
- सलमान खान के पिता सलीम खान को हुआ था ब्रेन हैमरेज, अभी वेटिंलेटर पर, लीलावती हॉस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
- सलमान खान की ‘नो किस’ पॉलिसी पर अरबाज खान का मज़ेदार खुलासा, बोले– “ऑफ स्क्रीन ही काफी कर लेते हैं”
- सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, वर्ली परिवहन विभाग के वाट्सएप नंबर पर आया मैसेज
- अब बहुत जल्द घर के ड्राइंगरूम में देख पाएंगे सलमान खान की सिकंदर, ओटीटी पर रिलीज की खबर आई सामने
- सलमान खान की सिकंदर : कहीं का ‘सि’, कहीं का ‘कंद’ और कहीं का ‘र’



