मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले शिंदे सरकार हर दिन लोकलुभावन घोषणाएं कर रही है। इसी के तहत महाराष्ट्र कैबिनेट ने फैसला लिया है कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर छोटी गाड़ियों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। सोमवार रात 12 बजे के बाद वाशी, ऐरोली, मुलुंड, दहिसर और आनंदनगर टोल पर कार, टैक्सी, जीप, वैन, छोटे ट्रक, डिलीवरी वैन आदि को कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा।
शिंदे सरकार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर रोज लाखों लोगों को फायदा पहुंचने वाला है। फिलहाल हल्के मोटर वाहनों से 45 रुपये टोल वसूला जाता है, जो अब नहीं लगेगा। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार हर बैठक में बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है। बताया जाता है कि पिछली तीन कैबिनेट बैठकों में 30 से ज्यादा घोषणाएं की जा चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि अगली कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर भी कोई बड़ी घोषणा सरकार कर सकती है। हो सकता है कर्ज माफी योजना की घोषणा कर दी जाए।
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
- BCCI का बड़ा फैसला: कोहली–रोहित डिमोट, गिल-बुमराह बने ग्रेड A के चेहरे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: अल्काट्राज जेल दोबारा खुलेगी, कहा ‘क़ानून और व्यवस्था का प्रतीक बनेगी’
- संभल में होली के जुलूस को लेकर बड़ा फैसला, मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जाएगा
- हिंडनबर्ग रिसर्च बंद: संस्थापक नेट एंडरसन ने लिया बड़ा फैसला
- हरियाणा;ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फ़ैसला



