हरियाणा;ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फ़ैसला
हरियाणा सरकार ने राज्य विधानसभा चुनावों के पहले ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फ़ैसला लिया है. राज्य सरकार ने ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर के लिए सालाना आमदनी की अधिकतम सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख कर दिया है.इसमें वेतन और खेती से होने वाली आमदनी शामिल नहीं है. इसके अलावा राज्य में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण भी बढ़ाया गया है.

पीआईबी के एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़े वर्गों के लिए हुए सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी है.हरियाणा में ओबीसी क़रीब 40 फ़ीसदी हैं. हरियाणा में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: 14 लाख किसानों का 50 हजार तक का फसल लोन माफ
- BCCI का बड़ा फैसला: कोहली–रोहित डिमोट, गिल-बुमराह बने ग्रेड A के चेहरे
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: अल्काट्राज जेल दोबारा खुलेगी, कहा ‘क़ानून और व्यवस्था का प्रतीक बनेगी’
- संभल में होली के जुलूस को लेकर बड़ा फैसला, मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जाएगा
- हिंडनबर्ग रिसर्च बंद: संस्थापक नेट एंडरसन ने लिया बड़ा फैसला
- महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला, आज रात से मुंबई आने वाली छोटी गाड़ियों से नहीं वसूला जाएगा टोल टैक्स



