असम ; 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके
असम के उत्तर-मध्य हिस्से में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। सेंटर के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई । उन्होंने कहा कि भूकंप सुबह 7:47 बजे ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर उदलगुरी जिले में 15 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया था।
भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान गुवाहाटी से लगभग 105 किमी उत्तर में और तेजपुर से 48 किमी पश्चिम में असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास था । पड़ोसी दरांग, तामुलपुर, सोनितपुर, कामरूप और बिस्वनाथ जिलों में भी लोगों को झटके महसूस हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी भूटान के कुछ इलाकों में भी महसूस किया जा सकता है। किसी के घायल होने या किसी संपत्ति के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है
👉 यह भी पढ़ें:
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |
- Venezuela Earthquake: 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंपों से तबाही, 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल; दुनिया भर से मदद शुरू
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के भूकंप से दहला वेनेजुएला, इमारतें ढहीं, सुनामी अलर्ट जारी | Viral Photos Shock the World
- Earthquake in Telangana: आधी रात कांपी धरती! 3.8 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, घरों से बाहर निकले हजारों निवासी
- IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में इडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, पांच जवान शहीद
- Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके



