इंदौर। 2022 के एक मामले में एमआई थाने के तत्कालीन टीआई अजय वर्मा को रिवर्ट कर उपनिरीक्षक बना दिया गया। इसके साथ ही कार्यवाहक सउनि धीरज शर्मा को 5 साल के लिए आरक्षक बनाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला मार्च 2022 का है। थाना एमआईजी में एक महिला ने उसके साथ रवि नामक व्यक्ति द्वारा शारिरिक शोषण का आवेदन दिया था। इस पर अनावेदक से 20 लाख रुपए में एमआईजी थाने के आरक्षक गोविंद द्विवेदी द्वारा सेटलमेंट करने और इसमें जंचकर्ता सउनि धीरज शर्मा और तत्कालीन थाना प्रभारी अजय वर्मा की भूमिका संदिग्ध होने के आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस की विभागीय जांच हुई। जांच के बाद टीआई अजय वर्मा को दो साल के लिए निरीक्षक के पद से रिवर्ट कर उपनिरीक्षक के पद पर करने का दंड दिया गया है। इसके साथ ही कार्यवाहक सउनि धीरज शर्मा को 5 साल के लिए आरक्षक बनाया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना
- डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार
- मान गए नेताजी, मोदीजी से लेकर सारे नेता कर रहे पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील और आप जन्मदिन पर घुमा रहे गाड़ी
- इंदौर के जल संकट में अब सीएम मोहन यादव की एंट्री, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश


