41 डिग्री तापमान में जमीन पर लोट लगाते कलेक्टोरेट पहुंचे दंपति, प्लॉट पर कब्जे से हैं परेशान, अफसरों ने दिया आश्वासन

Date:

इंदौर। इंदौर कलेक्टोरेट में मंगलवार को एक दंपत्ति 41 डिग्री तापमान में जमीन पर लोट लगाते पहुंचे। उनके प्लॉट पर किसी ने कब्जा कर रखा है। इससे परेशान दंपत्ति ने यह रास्ता अपनाया।

तेजाजी नगर के निवासी रामचरण बागवान ने बताया कि उनके प्लॉट पर दो साल से शेखर और गोलू नाम के युवकों ने जबरन कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। हमने पुलिस और प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आज अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गुहार लगाएंगे। दंपति की पीड़ा यह थी कि वे दो साल चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। अब गुहार का यही तरीका बचा है ताकि किसी तरह उन्हें न्याय मिल सके। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें समझाया कि वे अंदर जाए लेकिन इस तरीके से नहीं। इसके बाद वे मुश्किल माने और चलकर अंदर गए।

अफसरों ने दिया आश्वासन

दंपति जब कलेक्टोरेट के अंदर पहुंचे तो कलेक्टर आशीष सिंह नहीं थे। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों ने बताया कि मामला पुलिस से संबंधित है, लेकिन पुलिसप्रशासन द्वारा हरसंभव उनकी मदद की जाएगी। उन्हें गुरुवार तक का आश्वासन दिया। इसके बाद वे रवाना हुए।

टीआई ने कहायुवकों से हो रही पूछताछ

तेजाजी नगर थाना टीआई आदित्य सिंघानिया ने बताया कि रामचरण बागवान दंपती का मामला मेरी जानकारी में है। उन्होंने इस मामले में कुछ समय पहले शिकायत की है। जिसकी जांच की जा रही है। इसमें कॉलोनाइजर और धमकाने वाले दोनों व्यक्तियों से भी पूछताछ कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई