जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के खमरिया आर्डिनेंस फैक्ट्री मंगलवार सुबह जबरदस्त धमाका हुआ। इसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 11 से अधिक घायल हैं। घायलों में से कई की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है धमाके से बिल्डिंग नंबर 201 पूरी तरह धाराशायी हो गई है। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की संभावना है।
बताया जाता है कि ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में यह धमाका हुआ। उस समय बम में फिलिंग की जा रही थी। फैक्ट्री की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। हादसे में पूरी बिल्डिंग उड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन राहत और बचाव कार्य में जुट गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वहीं मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमाके के दौरान एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। एक दूसरे कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धमाके में 11 से अधिक कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Qatar Blast News: कतर में भीषण धमाका, 13 लोगों की मौत में 12 भारतीय शामिल! आखिर रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में क्या हुआ?
- Qatar Gas Plant Explosion: रास लाफान में भीषण धमाका, 54 घायल और 18 लापता, क्या दुनिया के सबसे बड़े LNG हब पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, महिला की मौत, 26 मजदूर घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा विस्फोट?
- Mukundpur Blast: कुछ सेकंड में मलबा बना मकान, इलाके में मची चीख-पुकार
- पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर धमाका, बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस को बनाया निशाना, 26 से अधिक लोगों की मौत
- बीएसएफ मुख्यालय धमाका मामला: दिल्ली से मुख्य संदिग्ध हिरासत में, पाकिस्तान और खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार



