महू के जाम गेट कांड में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, सैन्य अधिकारियों को बंधक बनाकर उनकी महिला मित्रों से किया था दुष्कर्म

Date:

इंदौर। महू स्थित जाम गेट क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अपराध में अदालत ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने सेना के दो अधिकारियों को बंधक बनाकर उनकी महिला मित्रों के साथ दुष्कर्म किया था।

यह घटना 11 सितंबर 2024 की रात करीब ढाई से 3 बजे की है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के जाम गेट के पास आर्मी फायरिंग रेंज में दो ट्रेनी ऑफिसर अपनी महिला मित्रों के साथ घूमने आए थे। तभी 6 आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की थी। आरोपियों ने एक ट्रेनी ऑफिसर और एक महिला मित्र को 10 लाख रुपए लाने का कहकर उन्हें भेज दिया था। इसके बाद अनिल और रितेश नाम के आरोपी ने महिला के साथ गैंगरेप किया था।आर्मी अफसर ने घाट से ऊपर आकर अपने कमांडेंट को सूचना दी। आर्मी ने महू पुलिस और ग्रामीण एसपी को वारदात की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थो। पुलिस ने घायल आर्मी अफसर और उनकी दोनों महिला मित्र का रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने का निर्णय लिया। पुलिस ने एक महीने के भीतर ही 12 अक्टूबर को जांच कर कोर्ट में चालान पेश किया। 26 अक्टूबर से अभियोजन पक्ष ने सबूत पेश करने शुरू किए। करीब छह महीने तक चली सुनवाई के बाद चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रविशंकर दोहरे ने पांच आरोपियों को सजा सुनाई। करीब छह महीने तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने इस जघन्य अपराध में शामिल सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। छठे नाबालिग आरोपी का प्रकरण बाल न्यायालय में अलग से विचाराधीन है। यह घटना 10-11 सितंबर 2024 की रात्रि को महू के जामगेट क्षेत्र स्थित सेना की फायरिंग रेंज में अंजाम दी गई थी।कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह अपराध समाज में भय और असुरक्षा फैलाने वाला है, इसलिए दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

इन आरोपियों को हुई सजा

अनिल (27) पिता मदन बारोर, निवासी गौड़कुआ, खुर्दा खुर्दी

पवन (23) पिता लाल बंसूनिया, निवासी गौड़कुआ, खुर्दा खुर्दी

रितेश (25) पिता देवेश भाभर, निवासी बिलामी

रोहित (23) पिता ज्ञान सिंह गिरवाल, निवासी नंदगांव

सचिन (25) पिता राधेश्याम मकवाना, निवासी चैनपुर

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई