एबी रोड पर इंदौर के पास मानपुर में आपस में टकराए सात वाहन, ढलान पर तेज रफ्तार ट्रक के कारण हुआ हादसा

Date:

इंदौर। इंदौर के पास एबी रोड पर मानपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और वाहनों को टक्कर मारी। सात वाहन एक के बाद एक टकराए। इसके बाद इस व्यस्ततम मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना के बाद मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे में वाहन सवार लोगों को मामूली चोटें आईं है। इस दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना अभी तक नहीं है।

बताया जाता है कि यह हादसा मुबंई आगरा नेशनल हाईवे के ढलान वाले हिस्से में हुआ। यहां एक ट्रक ढलान पर उतर रहा था। उसकी स्पीड तेज थी। अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। संभवत: ट्रक के ब्रेक फेल हुए। इसके बाद ट्रक ने एक मिनी ट्रक को टक्कर मारी। मिनी ट्रक आगे चल रही कार से टकराया और उसकी छत पर चढ़ गया। फिर आगे चल रही एक और कार पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहनों में सवार लोगों को चोटें भी आईं है। इस हादसे के बाद एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई थी। इस कारण दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब दो किलोमीटर तक वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से वाहनों को हटाया और फिर ट्रैफिक बहाल करवाया। टक्कर मारने वाले ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।