इंदौर के गंदे पानी मामले में राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार पर किया वार, कहा-ये फोकट सवाल नहीं, पानी नहीं जहर बंटा

Date:

नई दिल्ली। इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से मौत के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेस सरकार और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर जमकर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्रशासन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि जीवन के अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने एक्स पर कहा कि इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घरघर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया। उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बारबार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?

👉 यह भी पढ़ें:

साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है

राहुल गांधी ने कहा कि सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते आपूर्ति बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा क येफोकटसवाल नहीं, ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह ज़िम्मेदार है। उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय ने एक टीवी चैनल के पत्रकार के सवाल पर कहा था कि यह फोकट का सवाल है।

कुशासन का केंद्र बना मध्यप्रदेश

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश अब कुप्रशासन का केंद्र बन चुका हैकहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जबजब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

डायमंड कॉलोनी विवाद से भूमाफियाओं का नया खेल उजागर, पुलिस कमिश्नर के एक्शन से जगी उम्मीद, अब जड़ तक जाना जरूरी

डायमंड कॉलोनी में हुए विवाद ने भूमाफियाओं के नए खेल को उजागर कर दिया है। भूमाफियाओं ने पुलिसकर्मियों को पीट दिया और इसके बाद भी पुलिस चुप रही। मामला उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाया, नहीं तो यह अब तक रफा-दफा हो चुका था। पुलिस ने न केवल पुलिसकर्मियों को पीटने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि कुछ बड़े कॉलोनाइजर और भूमाफिया उसकी रडार पर हैं।