दिलों में हमेशा रहेंगे प्रभात झा, आसान नहीं था एक पत्रकार का नेता बन जाना

Date:

इंदौर। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा का दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार सुबह को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें करीब 26 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिमागी बुखार के बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन बाद प्रभात झा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह झा लंबे संघर्ष के बाद अनंत यात्रा पर निकल गए।

प्रभात झा का दिमागी बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां रही थी। जिसके चलते उनको कुछ दिन पहले भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे थे। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर दिल्ली शिफ्ट किया गया था। जहां उनको रूटिन इलाज चल रहा था।

👉 यह भी पढ़ें:

बिहार से आए थे ग्वालियर

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार में हुआ था। वह बिहार से मध्य प्रदेश के ग्वालियर गए थे। यहां पर उनकी प्रारंभिक शिक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा के परिवार में पत्नी रंजना झा और दो बेटे है।

स्वदेश में लंबे समय तक रहे

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रभात झा एक ओजस्वी नेता थे और पार्टी में अच्छी खासी पकड़ रखते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। स्वदेश अखबार में लंबे समय तक जुड़े रहे उसके बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी सदस्यता ली वे कमल संदेश मुख्यपत्र के संपादक भी रहे। एक अच्छे वक्ता के साथ ही वे एक अच्छे लेखक भी थे, जिन्होंने कई किताबें भी लिखी।

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रभात झा के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा किवरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

हाशिए पर रहने के बाद भी नहीं की बगावत

पिछले कुछ समय से भाजपा में ही हाशिए पर रहे प्रभात झा हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे। प्रदेश अध्यक्ष से हटने के बाद उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया गया था, लेकिन नई भाजपा ने उन्हें किसी भी चुनाव में कोई जिम्मेदारी नहीं दी थी। समय-समय पर उन्होंने अपना दर्द भी जाहिर किया था, लेकिन पार्टी से बगावत नहीं की। कुछ वर्ष पहले लगातार करीब एक दर्जन ट्वीट कर वे चर्चा में आए थे। इसमें उन्होंने इशारों ही इशारों में काफी कुछ कह डाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jairam Ramesh ने अयोध्या मामले में सरकार पर साधा निशाना, कहा-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रही चोरी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए राम के नाम पर वोट लिए गए, लेकिन राम के नाम को बदनाम किया जा रहा है। हाल ही में केदारनाथ और बद्रीनाथ से जुड़ी बातें सामने आई हैं, जहां दान की रकम भी चोरी की गई।