मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने किया ई-सेवा पोर्टल का शुभारंभ, तीन दिन तक होंगे कई आयोजन

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर शनिवार को पूरे प्रदेश में कई आयोजन हुए। भोपाल में लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इसके बाद रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम यादव ने विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विमोचन कर सेवा नागरिक एप की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाला राज्योत्सव अभ्युदय मध्यप्रदेश में इस बार कई आयोजन होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्जवल भविष्य को चित्रों छाया चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी अभ्युदय मध्य प्रदेश का शुभारंभ कर अवलोकन किया। इसमें विकसित मध्य प्रदेश 2047, मध्य प्रदेश के गौरव विक्रमादित्य और मध्य प्रदेश, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, मध्य प्रदेश की बावड़ियां, प्रदेश की पारंपरिक कला, प्रदेश में विरासत से विकास, प्रदेश के मंदिरदेवलोक है शामिल। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव का लाल परेड ग्राउंड पर प्रदेश के पारंपरिक नृत्य करते युवक युवतियों ने स्वागत किया।

👉 यह भी पढ़ें:

विजन डॉक्यूमेंट 2047 का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविंद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में अभ्युदय मध्य प्रदेश के अंतर्गत विकसित मध्य प्रदेश 2047 दृष्टि पत्र का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने एमपी सेवा पोर्टल को लॉन्च किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि, विजन डॉक्यूमेंट बनाने में चार लाख से अधिक लोगों की सहभागिता रही है। साल 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में घोषित है। साढ़े 8 लाख करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। करीब 94 हजार उद्योगों ने वास्तविक उत्पादन चालू किया है। जिसमें 8 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। नए निवेश सुखद परिणाम लाएंगे।

सेवा पोर्टल पर 1700 से अधिक सेवाएं

मुख्य सचिव ने बताया कि ई-सेवा पोर्टल पर प्रदेश सरकार की 1700 से अधिक सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से मिल सकेंगी। शुरुआत में 500 सेवाएं शुरू की जा रही है। नागरिकों के लिए यह सुविधा देने के लिए यह एप शुरू किया जा रहा है। तीन माह में सभी सेवाएं इसमें अप्लाई करने के बाद ऑनलाइन मिल सकेंगी।

केंद्रीय मंत्री नायडू ने की प्रदेश की तारीफ

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि एविएशन क्षेत्र में अच्छे कार्यों को प्रदर्शित करने का एक और अवसर हमें मध्यप्रदेश के माध्यम से मिला है। मध्यप्रदेश से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है। मैं यहां अब तक चार बार चुका हूं। मेरा अनुभव यह रहा है कि मध्यप्रदेश में हर यात्रा, हर स्थान और हर व्यक्ति ने इस प्रदेश की खूबी और आत्मीयता को प्रदर्शित किया है। नायडू ने कहा कि भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि परंपरा, प्रसिद्धि और पहचान हर दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत के केंद्र में स्थित है। मैं मानता हूं कि विकसित भारत के इस विकसित प्रदेश की असली पहचान यहां के लोग हैं। यहां की जनता, यहां की संस्कृति और यहां का अपनापन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ram Mandir चढ़ावा चोरी के सभी 8 आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के सभी आठ आरोपी अभी जेल में ही रहेंगे। आज सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के जरिए उन्हें अदालत में पेश किया गया।सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब इस मामले में अगली पेशी 13 जुलाई को होगी।