हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को एकादशी के अवसर पर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 9 लोगों के मौत हो गई है, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। बताया जाता है कि भीड़ इतनी अधिक हो गई कि लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।
बताया जाता है कि देवउठनी एकादशी के कारण मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर प्रबंधन इस पर काबू नहीं रख पाया। अचानक धक्का–मुक्की शुरू होने से भगदड़ मच गई और लोग एक–दूसरे के ऊपर गिरने लगे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-लॉरी टक्कर के बाद आग, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
- दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपए, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का फैसला, 18 साल तक शिक्षा भी फ्री
- आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 21 लोगों की मौत, कई की हालत गंभीर
- आंध्र प्रदेश में बड़ा रेल हादसा: टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, एक यात्री की मौत
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जताया दुख
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ की घटना बेहद दुखद है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
करीब 11.30 बजे अचानक बेकाबू हुई भीड़
कासीबुग्गा उप–मंडल प्रभारी डीएसपी लक्ष्मण राव ने बताया कि वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह करीब 11:30 बजे भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कम से कम 10 लोगों के मौत की खबर है। भीड़ बेकाबू हो गी थी। राज्य के कृषि मंत्री के. अचन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मंदिर अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।


