धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने जन्मदिवस पर मध्यप्रदेश की धरती पर आए। आज उन्होंने धार में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार योजना सहित कई योजनाओं की शुरुआत भी पीएम मोदी ने की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है।
पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में भारत माता और नर्मदा मैया के जयकारे लगवाए। उन्होंने कहा कि मैं ज्ञान देवी और धार भोजशाला की मां बाग्देवी की चरणों में नमन करता हूं। आज कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। मैं उन्हें नमन करता हूं। अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों-बहनों को आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- एमपी में नहीं थम रहा ‘दौ कौड़ी’ वाला विवाद, भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, पटवारी को बता दिया पांच मुंह वाला सांप
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
- धार भोजशाला मामले में हिदू पक्ष की हुई जीत, हाईकोर्ट ने कहा-यह मंदिर है, हिंदुओं को पूजा का अधिकार
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों धार की यह धरती हमेशा से पराक्रम और प्रेरणा की धरती रही है। महाराजा भोज का शौर्य हमें राष्ट्र गौरव की रक्षा की सीख देता है। महर्षि दधीची का त्याग हमें मानवता की सेवा का संकल्प देता है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों बेटियों का सिंदूर उजारा, हमें ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है कि फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है। साथियों यह नया भारत है। यह किसी परमाणु धमकियों से डरता नहीं है। यह नया भारत है घर में घुसकर मारता है।
हैदराबाद लिबरेशन डे का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि आज 17 सितंबर को एक और ऐतिहासिक अवसर है। आज ही के दिन देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराया था। देश की इतनी बड़ी उपलब्धि सेना के इतने बड़े शौर्य को कई दशक बीत गए। कोई याद करने वाला नहीं था। आपने मुझे मौका दिया। हमारी सरकार ने 17 सितंबर सरदार पटेल हैदराबाद की घटना को अमर कर दिया है। हमने भारत की एकता के प्रति इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के तौर पर मनाने की शुरुआत की है।
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार की शुरुआत
आज के आयोजन में नारी शक्ति का ध्यान में रखा है। यह कार्यक्रम के लिए पूरे देश के लिए पूरे देश में हो रहा है। यहां से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एक महाभियान का आरंभ हो रहा है। देशभर में अलग अलग चरणों में आदि सेवा पर्व की गूंज पहले से ही सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्यप्रदेश संस्करण भी शुरू हो रहा है। एमपी के हमारे जनजातीय समाज को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का सेतु बनेगा।
पीएम मित्र पार्क से मिलेगा रोजगार
एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत भी हो रही। देश के सबसे बड़े इंटिग्रेटेड टेकनलॉजी पार्क का शिलान्यास भी हुआ है। इससे किसान को उपज का सही मूल्य मिलेगा। सिर्फ धार में ही नहीं पूरे देश में लाखों किसान हमारे साथ इस कार्यक्रम से जुड़े हुए हैं। पीए मित्र पार्क से युवक-युवतियों की बहुत बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियनजाओं और अभियानों को सभी देशवासियों को बधाई देता है। मध्यप्रदेश को विशेष बधाई देता हूं।
महिलाओं से कहा- जांच जरूर कराएं
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपसे यही मानता हूं कि आप संकोच किए बिना इन कैंप में जाकर जांच जरूर कराएं। एक बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं आपसे इतना तो मान सकता हूं न। इन सारी जांचों के लिए आपको एक नया पैसा नहीं देना पड़ेगा। कोई फीस नहीं होगी। दवाई भी मुफ्त मिलेगी। आप उत्तम स्वास्थ्य में सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। यह तिजोरी आपके लिए है, माताओं-बहनों के लिए है। आगे के इलाज में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच आपके बहुत काम आएगा। यह अभियान आज से शुरू होकर 2 अक्टूबर विजयादशमी तक चलेगा।
सीएम ने कहा-हमारा सौभाग्य जो जन्मदिन पर आए पीएम
सीएम डॉ.मोहन यादव ने कहा आज हम सबको सौभाग्य है। आधुनिक भारत के शिल्पकार, ग्लोबल लीडर पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश पधारे हैं। सीएम ने मध्यप्रदेश की 9 करोड़ की जनता की तरफ से जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने वह ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की जो पहले कल्पना लगती थी। मोदी है तो मुमकिन है करके दिखाया है यह हम सब का सौभाग्य है। विश्वकर्मा जयंती का अवसर है। निमाड़ और मालवा का अंचल पीएम मित्र पार्क के माध्यम से कपास से धागा, धागे से कपड़ा और कपड़े का निर्यात होगा। आपके नेतृत्व ने रक्षा, सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सख्त कार्रवाई करते हुए यह केवल आपके कुशल मार्गदर्शन में ही हो सकती है। दुनिया आश्चर्य से डूबी हुई है। अयोध्या का राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा ब्रिज देखा है। आप पूरा देश छोड़कर आदिवासी अंचल में जन्मदिन मनाने आए हैं, हम आपका वंदन करते हैं।


