होली पर दिए फराह खान के बयान पर बोलीं विधायक उषा ठाकुर-वर्ग विशेष का स्वभाव है सनातनी त्योहारों पर टिप्पणी करना

Date:

नितिन जैन

इंदौर। बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान ने कुछ दिन पहले होली को छपरियों का त्योहार बताया था। आज इंदौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष का स्वभाव है सनातनी त्योहारों पर टिप्पणी करना। हम दूसरे वर्ग के त्योहारों का जिक्र नहीं करते कि वे किस तरह क्रूरता से भरे हैं। किसी को भी किसी के त्योहार पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

उषा ठाकुर ने कहा कि फराह खान के पास जानकारी का अभाव हो सकता है। हमारे प्रमुख सनातनी त्योहारों में होली, दीपावली, दशहरा और रक्षाबंधन अनादि काल से चले रहे हैं। होली तो सबसे पावन त्योहार है। सामाजिक समरसता का महा पर्व। भगवान श्रीकृष्ण ने जिसकी महत्ता को स्थापित किया। आज भी हम भगवान कृष्ण और मां राधा के चित्र को लेकर भाग उत्सव मनाते हैं। ठाकुर ने कहा कि कहा सनातन के समस्त त्योहार समरसता, संस्कृति और संवेदना को लेकर हैं। हम दूसरों के मतपंथों को लेकर बात नहीं करते हैं। वर्ग विशेष के ढेरों त्योहार कितने क्रूरता भरे हैं। हम तो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करते।

फराह पर दर्ज हो चुका है प्रकरण

पिछले माह फराह खान ने हिंदू त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की और होली को छपरियों का त्योहार बताया। उनकी इस टिप्पणी के बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है, साथ ही उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और फराह खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। यह शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकाश फाटक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर की है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई में दहशत: अभिनेत्री के घर दोबारा बम की धमकी, जांच में निकला झूठा अलर्ट

दक्षिण भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री तृषा कृष्णन के...

अंडमान सागर में दर्दनाक हादसा: 250 से अधिक रोहिंग्या और बांग्लादेशी लापता, बच्चों की भी आशंका

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार,...