झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ में मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां सजेली रेलवे फाटक पर देर रात एक इको कार पर सीमेंट से लदा ट्रक चढ़ गया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सभी लोग एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के मेघनगर तहसील में संजेली रेलवे फाटक के पास एक टूटी–फूटी सड़क से निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज निकलता है। देर रात ट्रक उसी ब्रिज को पार कर रहा था। बताया जाता है कि तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह कार पर पलट गया। यह ट्रक राजस्थान से आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- डेली कॉलेज में अब कोर्ट के फैसलों पर ‘जंग’, एक पक्ष अपनी जीत मान रहा, दूसरा बता रहा भ्रामक प्रचार
- भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठाए कई सवाल, जारी किया वीडियो
- नारी शक्ति वंदन की बात करने वाली भाजपा को क्या ‘चिन्तामणि’ जैसों की नहीं है ‘चिन्ता’
- मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी ‘सर्जरी’, 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,19 जिलों के एसपी बदले, इंदौर में भी फेरबदल
हादसे में मृत लोगों के नाम
–मुकेश पिता गोपाल खपेड़ (40)
–सावली पति मुकेश खपेड़ (35)
–विनोद पिता मुकेश खपेड़ (16)
–पायल पिता मुकेश खपेड़ (12)
–मढ़ी पति भारू बमनिया (38)
–विजय भारू बमनिया (14)
–कांता पिता भारू बमनिया (14)
–रागिनी रामचंद्र बमनिया (9)
-अकली पति सोमला परमार (35)
दो लोग गंभीर घायल
-पायल सोमला परमार (19)
-आशु पिता रामचंद्र बमनिया (5)


