इंदौर। इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक के सियागंज ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बैंक मैनेजर को भेज ईमेल में दोपहर 2 बजे रिमोट कंट्रोल से ब्लास्ट करने की बात कही गई है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
बैंक अधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर अज्ञात ई–मेल मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। कोतवाली थाना पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम वहां पहुंची। टीम ने करीब एक घंटे तक बैंक परिसर की गहन तलाशी ली, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
👉 यह भी पढ़ें:
- असम से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, वॉशरूम में मिला लिपस्टिक से लिखा नोट
- केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की घंटों तलाशी
- होल्कर स्टेडियम इंदौर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चार दिन में आया दूसरा ई-मेल, जांच में कुछ नहीं मिला
- भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया मेल, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
- दिल्ली के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद बच्चों को घर वापस भेजा
एसीपी विनोद कुमार दीक्षित ने बताया बैंक के मैनेजर को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दोपहर 2 बजे बैंक को रिमोट कंट्रोल से उड़ाने की बात की गई थी। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस और बीडीएस की टीम ने बैंक परिसर के अंदर और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच और सेंट्रल कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।



