नई दिल्ली। असम के डिब्रूगढ़ से शनिवार शाम को कोलकाता जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फ्लाइट के अंदर वॉशरूम में लिपस्टिक से एक नोट लिखा हुआ था। विमान में बम होने की सूचना मिलने के बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 6E6894, जो ए-320 विमान था, डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान विमान के वॉशरूम में लिपस्टिक से बम की धमकी लिखा संदेश मिला। सूचना मिलते ही पायलट और क्रू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किया। विमान ने शाम 7 बजकर 37 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के बाद विमान को तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा नियमों के तहत विमान को मुख्य टर्मिनल से दूर खड़ा किया गया। इसके बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित उतार लिया गया। बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की पूरी तलाशी की। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि स्थापित सुरक्षा प्रक्रिया के अनुसार हर कदम उठाया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- केकेआर में बांग्लादेशी खिलाड़ी पर आपत्ति उठाने वाले भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, बंगाली भाषा में आया मैसेज
- दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी का ईमेल, सुरक्षा एजेंसियों ने की घंटों तलाशी
- होल्कर स्टेडियम इंदौर को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, चार दिन में आया दूसरा ई-मेल, जांच में कुछ नहीं मिला
- इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, मैनेजर को मिला ईमेल, पुलिस की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली



