इंदौर नगर निगम में 8 हजार करोड़ का बजट पेश, जनता पर नहीं बढ़ाया कोई भार, बिल घोटाले पर कांग्रेस का हंगामा

Date:

इंदौर। नगर निगम इंदौर का 8 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पेश किया। इसमें जनता पर कोई भार नहीं बढ़ाया गया है। नगर निगम का नया पोर्टल अब 1 अप्रैल की जगह 15 अप्रैल से शुरू होगा। इंदौर में स्वामी विवेकानंद की 39 फीट ऊंची प्रतिमा लगेगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 जनवरी 2026 को इसका लोकार्पण होगा। हर घर को डिजिटल पता देने की घोषणा भी की गई। इसके लिए अप्रैल से ही पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। बजट पर चर्चा शुक्रवार को होगी।

गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर निगम सभागृह में सदन की कार्रवाई शुरू हुई। सभापति मुन्ना लाल यादव ने पहले दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्रवाई दस मिनट के लिए स्थगित कर दी। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने फर्जी बिल घोटाले का मुद्दा उठाया। भाजपा के पार्षद बजट के मुद्दे पर बात करने के लिए जोर देते थे और हंगामा शुरू हो गया। इसके बाद मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण पढ़ा। उन्होंने कहा कि इस बार कोई नया कर नहीं लगाया और ही कर में वृद्धि की गई है।

👉 यह भी पढ़ें:

मास्टर प्लान की 10 और सड़कें बनेंगी

इस साल निगम ने एक हजार करोड़ का राजस्व एकत्र किया है। इस बार बजट में सड़क निर्माण पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। तीन साल बाद उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर शहर में कई मार्गों को जोड़ा किया जाएगा। इंदौर में 30 से ज्यादा मास्टर प्लान सड़कों को चौड़ा किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर ही डेढ़ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इंदौर के इतिहास में 450 करोड़ की लागत से एक साथ 23 मास्टर प्लान की सड़कों का निर्माण हो रहा है। यह भी अपने आप इंदौर के लिए एक बड़ा रिकार्ड है। इन सड़कों के साथ ही हम 10 मास्टर प्लान की सड़क ओर बनाने का हम इस बजट में घोषणा कर रहे है।

नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी राशि

नर्मदा के चौथे चरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी जाएगी। जलूद में नगर निगम सोलर प्लांट भी लगा रहा है। इसके अलावा चौथे चरण के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम सीमा में शामिल 29 गांवों में सीवरेज और ड्रेनेज लाइन के काम होना है। राज्य सरकार ने भी इसके लिए राशि जारी की है। 300 करोड़ रुपये इस पर खर्च होंगे

इदौर जू में बनेगा फिश एक्वेरियम

महापौर ने प्राणी संग्रहालय में फिश फिश एक्वेरियम बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर ने अपनी पहचान ब्रिडिंग सेंटर के रूप में बनाई है। इसके साथ ही राजस्व और मनोरंजन को बढ़ाने के लिए काफी काम किए जा रहे हैं। एनिमल एक्सचेंज के तहत इंडियन गौर को लाया जाएगा। हमारे प्राणी संग्रहालय में निकट भविष्य में जिराफ आने की भी संभावना है।

कचरा कलेक्शन के लिए सौ इलेक्ट्रिक वाहन

महापौर ने कहा कि इस वर्ष 100 डोर टू डोर इलेक्ट्रिक वाहन लिए जाएंगे। इसके लिए 100 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है। इस साल हम 28 चौराहों के लेफ्ट टर्न का चौड़ीकरण करेंगे। पार्किंग की सुविधा को देखते हुए इसे भी अपग्रेड किया जाएगा। दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिन्हित किया जाएगा। 15 करोड़ रुपए की लागत से हॉकर्स जोन बनाए जाएंगे। बीआरटीएस को हटाने का निर्णय सीएम ने लिया। जिस पर कोर्ट ने भी सहमति जताई है। मैं उनका धन्यवाद करना चाहता हूं।

आग बुझाने के लिए 70 मीटर की टर्न टेबल

महापौर ने कहा कि हाईराइज

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दतिया की बगावत से भाजपा में नया ट्रेंड शुरू, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो समर्थकों ने मचाया बवाल, जिला अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और उसी सीट से पिछले चुनाव में हारे नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया है। इसके बाद से दतिया में बवाल मच गया है। दुकानों बंद करा दी गईं, समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया और इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।