इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव आज इंदौर के अभय प्रशाल में स्व.लक्ष्मण सिंह गौड़ की स्मृति में आयोजित पुण्योदय प्रकल्प के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आने वाले समय में विद्यार्थियों को गणवेश के रुपये शासन के माध्यम से दिए जाएंगे। साथ ही 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में टॉप आने वाले विद्यार्थियो को स्कूटी प्रदान की जाएगी।
सीएम ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में लिए भगवान कृष्ण के गुरु के नाम पर सांदीपनि विद्यालय प्रारम्भ किए गए हैं। हम इसमें निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। सीएम ने कहा कि हमारे अपने प्रदेश के अंदर जितने बच्चे हैं उन सबके लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चालू की हैं और करने जा रहे हैं। सारे बच्चों को साइकिल देने का काम किया जा रहा है। हम पांच लाख साइकिल हर साल दे रहे हैं। कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे क्या बनना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि शिक्षक बनना भी जरूरी है अगर शिक्षक बनना बंद हो जाएंगे तो आगे क्या होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- खुलेआम गुंडागर्दी पर उतरे भाजपा के विधानसभा 4 प्रभारी शेड़गे, संघ पदाधिकारी के साथ मारपीट के बाद पार्टी ने दिया नोटिस, प्रभार भी छीना
- एमपी में नहीं थम रहा ‘दौ कौड़ी’ वाला विवाद, भोपाल में भाजपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, पटवारी को बता दिया पांच मुंह वाला सांप
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
लखन दादा को किया याद
सीएम यादव ने स्व.लक्ष्मणसिंह गौड़ को याद करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के जमाने में मैं उनके साथ काम करता था। कई बार लोधीपुरा स्थित उनके घर गया। इंदौर की रंगपंचमी अगर आनंद के साथ मनाने की शुरूआत की है तो लखन दादा ने की है। वह भी अपने मर्यादा में रहकर। सीएम ने कहा कि एकलव्य सिंह गौड़ और मालिनी गौड़ ने बच्चों को कॉपियां देकर माता सरस्वती का यज्ञ किया है।
पूरी क्षमताओं का करें उपयोग
सीएम ने कहा कि सभी बच्चों अपने पूरी क्षमताओं का उपयोग करें। उन्होंने एक राज की बात बताते हुए कहा कि जब मैं परीक्षा में लिखते-लिखते थक जाता था तो दूसरे हाथ से भी लिखने लगता था।
एक-एक पन्ने का करें उपयोग-एकलव्य गौड़
एकलव्य सिंह गौड़ ने स्वागत करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह पुण्योदय प्रकल्प काम कर रहा है। कॉपी वितरण का कार्यक्रम एक महीने तक चलता है। इसमें महापुरुषों की तस्वीरें छपी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कॉपी के एक-एक पन्ने का उपयोग करने को कहा। एकलव्य ने जय श्री महाकाल के नारे भी लगवाए। सीएम का स्वागत विधायक मालिनी गौड़ और एकलव्य गौड़ ने किया।


