भोपाल। आरटीओ के पूर्व कांस्टबेल से पूछताछ जारी है। लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को भी लगभग पांच घंटे तक पूछताछ हुई। बताया जाता है कि सौरभ ने कहा है कि उसने रियल एस्टेट से पैसे कमाए हैं। सौरभ की मां और पत्नी को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
सूत्र बताते हैं कि सौरभ से उससे करोड़ों रुपए की संपत्ति पर टीम द्वारा लगातार सवाल किए जा रहे हैं। इस दौरान वह यही कह रहा है कि उसने सारे पैसे रियल एस्टेट से ही अर्जित किए कोई गलत तरीका इस्तेमाल नहीं किया। दूसरे की संपत्ति के बारे में पूछने पर वह जवाब नहीं दे रहा है। वह यही कह रहा है कि उसकी संपत्ति के बारे में ही पूछा जाए। जब उससे अवैध नाकों के संचालन के बारे में पूछा जा रहा है तब भी वह कोई उत्तर नहीं दे रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Raisen-Bhopal National Highway पर बड़ा हादसा, दो बसों की टक्कर में पांच की मौत, 35 यात्री घायल
- मध्यप्रदेश में 48 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार, आठवीं तक के बच्चों को मिलेगी सिली हुई ड्रेस
- ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ की 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली, सीबीआई ने कई दिनों तक की है पूछताछ
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अगले महीने से, इंदौर से होगा 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन
सौरभ के नाम सिर्फ दो संपत्तियां, एक इंदौर में
लोकायुक्त के छापों में सौरभ के ऑफिस से कुछ किरायेनामे भी मिले थे। इससे पता चला कि सौरभ की बाबड़ियाकलां, चूनाभट्टी और शाहपुरा जैसे पाश इलाकों में प्रापर्टी है। इससे उसे किराए के रूप में लाखों रुपए प्राप्त होते थे। यह भी पता चला था कि करीब 50 संपत्तियों में सिर्फ दो ही सौ 50 से अधिक संपत्तियों में केवल दो ही सौरभ के नाम हैं। इन दो संपत्तियों में से एक उसे ग्वालियर में स्थित पैतृक निवास में हिस्से के तौर पर मिली है। एक अन्य संपत्ति इंदौर में है। लोकायुक्त ने उसके कर्मचारियों और रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए नोटिस भेजे हैं।
सौरभ के करीबी एक ड्राइवर की तलाश जारी
सौरभ के सहयोगी चेतन ने पूछताछ में प्यारे मियां नाम के एक ड्राइवर की जानकारी दी है। बताया जाता है कि वह सौरभ के साथ हमेशा रहता था। यहां तक कि सौरभ के क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी वही रखता था। लोकायुक्त की टीम अब इसकी तलाश कर रही है। इससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


