भोपाल। मध्यप्रदेश कैड के पूर्व आईएएस नियाज खान के नए ट्वीट ने नई बहस छेड़ दी है। नियाज खान ने इस बार ब्राह्मण समाज को आरक्षण देने की बात कही है। इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन हो रहे हैं।
नियाज खान ने एक्स पर ब्राह्मणों को सनातन धर्म का रक्षक बताते हुए लिखा कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं। इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इन्हें आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए। नियाज खान का तर्क है कि ब्राह्मणों का सर्वांगीण विकास न केवल धर्म के लिए बल्कि राष्ट्र की मजबूती के लिए भी अनिवार्य है। उन्होंने आगे लिखा कि हर सरकारी योजना में ब्राह्मणों को आरक्षण मिलना चाहिए। क्योंकि जब ब्राह्मण मजबूत होगा, तभी देश का अध्यात्म और धर्म सुरक्षित रहेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश के रिटायर आईएएस नियाज खान ने फिर दिया ब्राह्मणों पर बयान, कहा- शिखा का अपमान करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें
- मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान बोले- भ्रष्ट लोग भगवा वस्त्र पहनकर सनातन धर्म का कर रहे गलत इस्तेमाल
- एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे
- एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे
आरक्षण पर गंभीरता से विचार की करते हुए उन्होंने सरकार और नीति निर्माताओं से इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। उनके मुताबिक समाज के इस वर्ग को केवल प्रतीकात्मक सम्मान नहीं, बल्कि संवैधानिक और आर्थिक मदद (आरक्षण के रूप में) भी मिलनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर मिली–जुली प्रतिक्रिया नियाज खान के इस ट्वीट के बाद बहस छिड़ गई है। जहां एक तरफ ब्राह्मण संगठनों और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस मांग का समर्थन किया है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इसे जातिगत राजनीति और आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाला बयान मान रहे हैं।
पहले भी चर्चा में रहे हैं खान के बयान
यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने ब्राह्मण समाज के प्रति अपना झुकाव दिखाया हो। वे अपनी चर्चित किताब ‘ब्राह्मण द ग्रेट‘ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों के समृद्ध इतिहास और ज्ञान की प्रशंसा की थी। इसके अलावा, वह अक्सर समाज सुधार से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हैं। पूर्व में उन्होंने मुसलमानों को शाकाहार अपनाने की सलाह भी दी थी, जिसे लेकर काफी बहस हुई थी।


