एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हमेशा विवादों में रहते हैं। 17 जून यानी आज सुबह उन्होंने अरब को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है। इससे पहले हाल ही में बकरीद से पहले उन्होंने पशुओं के वध को लेकर एक्स पर लिखा था, जो काफी विवादों में रहा था।

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के उप सचिव नियाज खान ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है-अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। भारत को अरब नहीं बनने दिया जाएगा। यहां की संस्कृति का सभी मुस्लिम भाई सम्मान करना सीखें। आज के पोस्ट में उन्होंने लिखा-भौतिक सुख और विलासिता में डूबे अरबी हमारे नहीं हैं। यहां के हिंदू हमारे हैं क्योंकि हम सब यहीं से निकले हैं। अरब के लोगों को केवल धन से मतलब है। यहां के मुसलमानों से कुछ लेना देना नहीं है। एक अन्य ट्वीट में खान ने लिखा है कि इस्लाम अरब के लोगों ने फैलाया और परिणाम भारत के तीन हिस्से हो गए। भविष्य में अरब संस्कृति को भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। अभी भी कहींकहीं अरब का लिबास, एक लंबा कपड़ा और सर पर रिंग लगा कपड़ा देखने को मिलता है। ऐसे लोग जो सुखभोगी अरब के कपड़े पहनते हैं वे बंद कर दें भारत के लिए।

इसके पहले के कई पोस्ट विवादों में रहे

नियाज खान के इसके पहले के कई पोस्ट विवादों में रहे हैं। 15 जून को उन्होंने एक्स पर लिखा था- कई बार लोग अपनी विचारधारा छिपा कर रखते हैं। दिखाते कुछ और हैं होते कुछ और हैं पर देर सबेर सत्य सबके सामने जाता है। इसी दिन एक अन्य ट्वीट में लिखा कि पश्चिमी देश जिन्होंने एशियाई, अफ्रीकी और दक्षिण अमेरिकी काले या अश्वेत देशों को गुलाम बनाया, वे आज भी पर्दे के पीछे से खेल खेल रहे हैं। काले या अश्वेत देश एक दूसरे के खिलाफ निरंतर संघर्ष में हैं और पश्चिम इसका आनंद ले रहा है। श्वेत नस्ल भरोसेमंद नहीं है। बकरीद से पहल विश्व पर्यावरण दिवस पर नियाज खान ने पशुओं के खून बहाने को अनुचित बताया है। उन्होंने लिखा था- पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था- यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।