भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के रिटायर आईएएस नियाज खान लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों ब्राह्मणों को लेकर उन्होंने बयान दिया था। एक बार फिर उनका ताजा बयान आया है। खान ने कहा है कि ज्ञान ही ब्राह्मण का शस्त्र है। ब्राह्मणों के लिए तो वेदों के अनुसार शिखा रखना अनिवार्य है। शिखा की अपवित्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त योग्य नहीं है। यदि शिखा का कोई अपमान करे तो तत्काल ब्राह्मण कानूनी कार्यवाही करें।
खान ने ब्राह्मणों को लेकर पिछले कुछ ही दिनों में एक्स पर तीसरा ट्वीट किया है। ताजा ट्वीट में पूर्व खान ने लिखा है कि ब्राह्मण की मुख्य भूमिका मार्गदर्शन और भाईचारा बढ़ाने की है। वे नफरत का शिकार न हों, बल्कि लोगों को नफरत फैलाने न दें। पूरी कोशिश करें कि शास्त्रों का ज्ञान पूरा हो जाए ताकि दूसरे उन्हें अपना मार्गदर्शक मानें। ज्ञान ही ब्राह्मण का शस्त्र है।
👉 यह भी पढ़ें:
- पूर्व आईएएस नियाज खान के ट्वीट ने छेड़ी नई बहस, कहा-ब्राह्मणों को मिले आबादी के अनुसार आरक्षण
- मध्यप्रदेश के आईएएस नियाज खान बोले- भ्रष्ट लोग भगवा वस्त्र पहनकर सनातन धर्म का कर रहे गलत इस्तेमाल
- एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे
- एमपी के आईएएस नियाज खान का एक और विवादित पोस्ट, एक्स पर लिखा-भारत को अरब नहीं बनने देंगे
इससे पहले नियाज खान ने तीन फरवरी को एक्स पर लिखा था कि शिखा का हिंदू समाज में अत्यधिक महत्व है। ब्राह्मणों के लिए तो वेदों के अनुसार शिखा रखना अनिवार्य है। शिखा की अपवित्रता किसी भी हाल में बर्दाश्त योग्य नहीं है। यदि शिखा का कोई अपमान करे तो तत्काल ब्राह्मण कानूनी कार्यवाही करें। इसे बर्दाश्त कदापि न करें।
ब्राह्मणों के लिए कर चुके हैं आरक्षण की मांग
इसके पहले एक फरवरी को किए गए ट्वीट में नियाज खान ने ब्राह्मणों के लिए आरक्षण की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि ब्राह्मण सनातन धर्म के हजारों सालों से संरक्षक रहे हैं। इसलिए इनका सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इन्हें आबादी अनुसार आरक्षण दिया जाना चाहिए। हर योजनाओं में भी आरक्षण मिले। ब्राह्मण मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। धर्म और आध्यात्म मजबूत होगा। आरक्षण देने पर गंभीरता से विचार जरूरी है।


