मध्यप्रदेश के खंडवा में बड़ा हादसा, गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत

Date:

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार शाम को छैगांवमाखन क्षेत्र के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई करने उतरे आठ लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि जहरीली गैस के कारण यह हादसा हुआ होगा।

घटना गुरुवार शाम को की है। बताया जा रहा है कि गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई हो रही थी। जिसके लिए 8 लोग कुएं में उतरे थे। बताया जाता है कि हादसा जिले के छैगांव माखन तहसील में आने वाले कोंडावत गांव में हुआ है। गणगौर विसर्जन से पहले गांव के कुएं को साफ करने करीब पांच लोग उतरे थे, पर काफी देर तक जब वे वापस नहीं आए तो तीन लोग और उन्हें तलाशने कुएं में उतरे, पर वो भी नहीं लौट सके। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर फिलहाल छैगांव माखन थाने की पुलिस टीम पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस एवं क्रेन बुलवाई और लोगों की तलाश शुरू की गई। सात लोगों के शव निकाल लिए गए हैं, आठवें की तलाश की जा रही है।

कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 4 बजे घटना की सूचना मिली थी। बताया जा रहा है कि गणगौर की मूर्तियों के विसर्जन के लिए कुएं में सफाई करने पांच लोग कुएं में उतरे थे। प्रथमदृष्टया कुएं में गैस बनी होगी, जिससे वे बाहर नहीं सके। उन्हें बचाने तीन लोग बाद में कुएं में उतरे। दुर्भाग्यवश वे भी बाहर नहीं सके। सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ, होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ शव निकाले गए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।