कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की संगठन में कसावट की कवायद पहले ही दिन फेल, विधायकों ने प्रभार वाले जिलों में ज्यादा समय देने से किया इनकार

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी हरीश चौधरी ने संगठन में कसावट की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन यह पहले ही दिन फेल होती नजर आ रही है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिलों के प्रभारियों से कहा कि एक महीने में कम से कम 5 दिन प्रभार के जिले में दौरे करें और संगठन के काम को गति दें। लगभग सभी विधायकों ने एक इससे इनकार करते हुए कहा कि हमें अपने क्षेत्र में समय देना है और दूसरे जरूरी काम रहते हैं। इसलिए दो दिन से ज्यादा का टाइम प्रभार वाले जिलों में नहीं दे पाएंगे।

गुरुवार को री हरीश चौधरी इंदौर और उज्जैन संभाग के जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों की बैठक ले रहे थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संगठन प्रभारी प्रियव्रत सिंह, संजय कामले, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त और इंदौर, धार, झाबुआ, खरगोन, खंड़वा, हरदा, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी मौजूद थे।

सभी विधायकों ने बता दिए बहाने

बैठक में झाबुआ विधायक और देवास जिले के प्रभारी डॉ विक्रांत भूरिया ने कहामैं अब आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गया हूं। मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। क्षेत्र में भी समय देना है। आप चाहें तो मेरा प्रभार किसी और को दे दें। इसी तरह भोपाल शहर के प्रभारी और तराना विधायक महेश परमार ने कहा कि मैं सीएम के गृह जिले से आता हूं। मुझे कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मैं दो दिन से ज्यादा का टाइम भोपाल के लिए नहीं दे पाउंगा। मनावर विधायक और झाबुआ के प्रभारी डॉ. हीरालाल अलावा ने ने भी दो-तीन से ज्यादा समय देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं ज्यादातर समय अपने क्षेत्र को देता हूं। मेरा क्षेत्र बड़ा है।

जिले में संगठन को मजबूत करेंगे

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पिछले दिनों प्रदेश प्रभारी का कार्यभार संभालने के बाद ही जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत बताई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले जिला स्तर पर पर पार्टी को मजबूत बनाना होगा। इस दिशा में अब वे गुरुवार को 13 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे. इसमें वे एकएक जिले के पदाधिकारियों से उनके जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसी के तहत बैठक का आयोजन किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  ये महिला आरक्षण बिल है ही नहीं, ये भारत का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि ये बिल जब साल 2023 में इसी सदन में पास हो गया था, तो फिर अब तक क्यों लटका हुआ था। राहुल गांधी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाना चाहती है। जातिगत जनगणना को दरकिनार कर ओबीसी समुदाय से बचने और उनके मुद्दों से दूरी बनाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। सत्ता पक्ष देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से घबराया हुआ है। हार के डर से चुनावी व्यवस्था को फिर से ढालने की कोशिश की जा रही है। पीएम और मेरी पत्नी नहीं है राहुल गांधी ने कहा कि देश में महिलाएं सेंट्रल फोर्स होती हैं। हम सभी के जीवन में मां-बहन के रूप में महिलाएं हैं। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कल जब वह स्पीच दे रही थी, पांच मिनट में वह किया जो मैं 20 साल में नहीं कर पाया। अमित शाह के चेहरे पर स्माइल आ गई। राहुल गांधी ने कहा कि हम सबने अपने जीवन में महिलाओं से बहुत कुछ सीखा है। माँ, बहन, पत्नी से… पीएम और मेरी पत्नी नहीं है! मेरी बहन ने कल अपने भाषण के दौरान अमित शाह को भी हंसा दिया.. ये मुझे सीखना है। सब जानते हैं कि भारतीय समाज में ओबीसी, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय और महिलाओं के साथ कैसा भेदभाव किया गया? ये बिल जाति जनगणना को किनारे करने के लिए है। ओबीसी और दलित को कोई जगह नहीं देता राहुल गांधी ने कहा कि अपनी घटती ताकत के कारण आप देश के नक्शे को बदलना चाहते हैं। आपने असम, जम्मू कश्मीर में किया और अब देश में करने के लिए आपको संविधान संशोधन चाहिए। ये देश विरोधी है। हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे। उद्योग-धंधे, निजी क्षेत्र, न्यायपालिका में दलित कहां हैं? आप ओबीसी और दलित को हिंदू कहते हैं, लेकिन उन्हें देश में कोई जगह नहीं देते। अपनी दादी इंदिरा गांधी का किया जिक्र राहुल गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब मैं छोटा था, मुझे अंधेरे से बहुत डर लगता था। हमारे यहां एक बड़ा कुत्ता था, जो मुझ पर और बहन(प्रियंका) पर अटैक किया करता था। हम रात में गार्डेन की ओर जाने से इस वजह से डरा करते थे। एक बार दादी को इसके बारे में पता चला। राहुल ने कहा कि जब एक बार मेरे पैरेंट्स डिनर पर गए हुए थे तो मेरी दादी उस गार्डन में ले गईं और मुझे वहां बंद कर दिया। मैं डर रहा था और पैर कांप रहे थे। उन्होंने मुझसे पूछा तुम किससे डर रहे हो? मैंने कहा कि दादी मैं सांप, कुत्तों से और बहुत चीजों से डर रहा हूं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि तुम इन सब चीजों से नहीं बल्कि अपने दिमाग से डर रहे हो। तुम जो सोच रहे हो उस कल्पना से डर रहे हो। तुम्हें अंधेरे से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जो सच्चाई होती है प्राय: अंधकार में होती है। दादी ने कहा कि आपको लड़ना पड़ता है उस अंधकार से, ये वाकई में राजनीतिक लेसन था, जिसका एहसास मुझे आज हो रहा है।