कल की कैबिनेट बैठक के लिए इंदौर पहुंचे मंत्रिमंडल के सदस्य, सीएम के साथ देवी अहिल्या के जीवन पर आधारित नाटक देखा

Date:

इंदौर। इंदौर के राजवाड़ा में कल यानी मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्य सोमवार को इंदौर पहुंचे। मंत्रियों ने सीएम डॉ.मोहन यादव के साथ आज देवी अहिल्या के जीवन पर आधारित नाटक देखा। लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में विश्व मांगल्य सभा द्वारा राष्ट्र समर्था देवी अहिल्या की पुण्य गाथा नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित कैबिनेट के मंत्रिगणों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

देवी अहिल्या ने कठिन समय में किया सत्ता संचालन

इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देवी अहिल्या सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, नारी सशक्तिकरण और सुशासन की एक मिसाल हैं। उनके द्वारा कुशल प्रशासक के रूप में कराए गए जन कल्याण के कार्य आज भी हमें समाज के हर वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देते हैं। सीएम ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर ने कठिन समय में कुशलता के साथ सत्ता का संचालन कैसे किया जाता है, यह करके दिखाया है। उन्होंने सोमनाथ और वाराणसी में मंदिर बनाने के साथ ही नदियों पर घाट बनवाए हैं। रामेश्वरम के मंदिर निर्माण में भी देवी अहिल्या बाई होलकर का योगदान है।

मालवी पगड़ी से अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट के सदस्यों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, मंत्रीगण प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव अनुराग जैन, संभागायुक्त दीपकसिंह, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला आदि उपस्थित थे।

जगमगा रहा है पूरा राजवाड़ा क्षेत्र

कल होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए राजवाड़ा को पूरी तरह संवार दिया गया है। आसपास की गलियों से लेकर उद्यान तक जगमगा कर रहा है। मंत्रियों और अधिकारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी राजवाड़ा परिसर में ही की गई है। गणेश हॉल के ऊपर स्थित हॉल में कुर्सियों पर बैठकर पारंपरिक भोजन परोसा जाएगा। गोपाल मंदिर वाली गली में 25 पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं, सराफा चौपाटी पर भी मेहमानों के लिए खास व्यंजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री और मंत्रीगण अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके लिए राजवाड़ा परिसर और अहिल्या उद्यान को विशेष रूप से सजाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

K. Annamalai के आंदोलन से 24 घंटे मे 14 लाख लोग जुड़े, क्या कर पाएंगे थलापति विजय जैसा करिश्मा?

तमिलनाडु में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पूर्व आईपीएस के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी बनाने तथा राजनीतिक आंदोलन सुरू करने की घोषणा की थी। अन्नामलाई के इस आंदोलन में 24 घंटे के भीतर करीब 14 लाख लोगों ने इसमें शामिल होने के लिए साइन-अप किया है।